Anmol Beti Yojana हिमाचल प्रदेश सरकार की एक योजना है, जिसे जुलाई 2010 में शुरू किया गया। इस योजना का मकसद बीपीएल परिवारों की दो बेटियों को आर्थिक सहायता देना है। योजना के तहत सरकार हर बेटी के लिए ₹21,000 पोस्ट ऑफिस या बैंक खाते में जमा करती है।
इसका मकसद बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी शिक्षा में मदद करना है। साथ ही, पहली कक्षा से लेकर स्नातक तक हर साल किताबें, कपड़े आदि के लिए ₹450 से ₹5000 तक की छात्रवृत्ति भी दी जाती है। Anmol Beti Yojana बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू की गई है।
Anmol Hai Beti Yojana 2025 क्या हैं?
बेटी है अनमोल योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक लाभकारी योजना है, जिसका उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलना है। इस योजना के माध्यम से:
- बेटियों के जन्म को सम्मान देने की सोच को बढ़ावा दिया जाता है।
- बाल विवाह को रोकने का प्रयास किया जाता है।
- बेटियों को स्कूल में दाखिला दिलाने और उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए सहायता दी जाती है।
- आय अर्जित करने वाली गतिविधियों में बेटियों को मदद दी जाती है।
- बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाता है।
- हिमाचल प्रदेश की बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
- छात्रवृत्ति के जरिए बेटियों को पढ़ाई, किताबें और कपड़े जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
Anmol Beti Yojana 2025 के फायदे
हिमाचल प्रदेश सरकार की Beti Hai Anmol Yojana के तहत बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
- बेटी के जन्म पर ₹21,000 की राशि दी जाती है।
- कक्षा 1 से 3 तक हर साल ₹450 की छात्रवृत्ति मिलती है।
- कक्षा 4 में ₹750 प्रति वर्ष।
- कक्षा 5 में ₹900 प्रति वर्ष।
- कक्षा 6 और 7 में ₹1050 प्रति वर्ष।
- कक्षा 8 में ₹1200 प्रति वर्ष।
- कक्षा 9 और 10 में ₹1500 प्रति वर्ष।
- कक्षा 11 और 12 में ₹2250 प्रति वर्ष।
- बीए, बीकॉम, बीएससी जैसी पढ़ाई के लिए ₹5000 हर साल।
- बीई, बीटेक, एमबीबीएस, एलएलबी, बीएड जैसी पढ़ाई के लिए भी ₹5000 हर साल।
बेटी है अनमोल योजना 2025 के लिए पात्रता (योग्यता)
- आवेदिका हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- लड़की बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार से होनी चाहिए।
- हर बीपीएल परिवार से सिर्फ दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जो लड़कियां 5 जुलाई 2010 के बाद जन्मी हैं, वे कक्षा 12 तक इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- लड़की की शादी 18 वर्ष से पहले नहीं होनी चाहिए।
Anmol Beti Yojana Apply Online कैसे करें
- आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है।
- ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को देना होता है।
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खोलती है।
- जब लड़की 18 साल की हो जाती है, तब उसे पूरा जमा पैसा दिया जाता है।
- छात्रवृत्ति पाने के लिए स्कूल में एडमिशन के बाद माता-पिता को स्कूल के प्रधानाचार्य को एक आवेदन देना होता है।
- प्रधानाचार्य उस आवेदन को योजना के परियोजना अधिकारी को भेजते हैं।
- परियोजना अधिकारी द्वारा उसे मंजूरी दी जाती है।
Beti Hai Anmol Yojana in HP के लिए जरूरी दस्तावेज
- बोनाफाइड हिमाचली प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी
- बीपीएल प्रमाणपत्र
- जन्म तिथि का प्रमाण
- स्कूल प्रधानाचार्य का पत्र (अगर बच्ची पढ़ाई कर रही हो)
- पहचान पत्र (Identity Proof)
Beti Hai Anmol Yojna Himachali Pradesh के लिए ऑफलाइन कैसे अप्लाई करे?
अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उसका प्रिंट निकालें। अब उस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज साथ में लगाएं।
फिर सारी जानकारी दोबारा जांचें कि सब सही है या नहीं। इसके बाद भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज नजदीकी लोक सेवा केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र या सीडीपीओ (CDPO) कार्यालय में जमा करें।
डाउनलोड लिंक:
https://himachalforms.nic.in/pdfs/Women-Child-Dev/BetiHaiAnmolYojna.pdf
12वीं में 60% लाने पर सरकार से मिलेंगे 5000 रुपये!