DDA Apna Ghar Awas Yojana | सस्ते फ्लैट्स की बुकिंग शुरू, पूरी जानकारी

DDA Apna Ghar Awas Yojana: क्या आप भी किराए के मकान में रह-रहकर थक चुके हैं? हर महीने किराया देना मुश्किल लगता है और अब आप खुद का घर खरीदना चाहते हैं? तो आपके लिए एक खुशखबरी है।

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के साथ-साथ अब दिल्ली में DDA की “अपना घर आवास योजना 2025” भी शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत राजधानी दिल्ली में कम दाम में अपने सपनों का घर खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।

क्या है DDA Apna Ghar Awas Yojana 2025?

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 20 मई 2025 को इस योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के तहत ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First Come, First Serve) के आधार पर फ्लैट्स बुक किए जा सकते हैं।

इसमें खास बात यह है कि कुछ फ्लैट्स पर 25% तक की छूट भी दी जा रही है। यह DDA Apna Ghar Awas Yojana दिल्ली के सिरसपुर, लोकनायकपुरम और नरेला इलाकों में लागू की गई है।

कितने फ्लैट और कहां-कहां?

लोकेशनफ्लैट का प्रकारसंख्यासाइजछूटकीमत (लाख में)
सिरसपुर1 BHK (LIG)56435.76-36.39 sqm25%₹13.06 – ₹13.28
लोकनायकपुरम1 BHK (LIG)15042-44.46 sqm25%₹20.24 – ₹21.35
लोकनायकपुरम2 BHK (MIG)96134-141 sqm15%₹1.003 – ₹1.045 करोड़
नरेलाEWS11561-66.4 sqm15%₹27.20 – ₹29.75
नरेला2 BHK (MIG)386112-141 sqm15%₹85 लाख – ₹1.037 करोड़
नरेला3 BHK (HIG)226160-186 sqm15%₹1.19 – ₹1.47 करोड़

DDA Apna Ghar Awas Yojana की प्रमुख तारीखें

  • लॉन्च डेट: 20 मई 2025
  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 20 मई 2025
  • बुकिंग शुरू: 27 मई 2025 (दोपहर 12 बजे से)
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 26 अगस्त 2025

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • EWS के लिए परिवार की सालाना आय ₹10 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अन्य श्रेणियों में आय सीमा नहीं है।
  • वैध पैन नंबर अनिवार्य है।
  • दिव्यांग श्रेणी में संयुक्त आवेदन करते समय दूसरा व्यक्ति करीबी पारिवारिक सदस्य होना चाहिए।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

STEP-1: लॉगिन बनाएँ

  • डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • PAN नंबर और अन्य जानकारी से लॉगिन ID बनाएं।
  • OTP के ज़रिए लॉगिन करें।

STEP-2: रजिस्ट्रेशन करें

  • ‘अपना घर आवास योजना’ के लिए रजिस्टर करें।
  • ₹2500 शुल्क ऑनलाइन देना होगा (नॉन-रिफंडेबल)।

STEP-3: फ्लैट चुनें और बुक करें

  • इच्छित फ्लैट का चयन करें, उसका लेआउट देखकर संतुष्ट हों।
  • फ्लैट बुक करते ही आपको 15 मिनट में भुगतान करना होगा।

STEP-4: बुकिंग के बाद

  • 24 घंटे के भीतर ‘डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर’ मिलेगा।

बुकिंग राशि कितनी देनी होगी?

श्रेणीबुकिंग राशि
EWS₹50,000
LIG₹1,00,000
MIG₹4,00,000
HIG₹10,00,000

आवश्यक दस्तावेज

  • भारतीय नागरिकता और उम्र का प्रमाण
  • आधार कार्ड/वोटर ID/सरकारी ID
  • पैन कार्ड की सत्यापित प्रति
  • बैंक स्टेटमेंट
  • लोन सेंक्शन लेटर (यदि हो)
  • EWS/दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • TDS सर्टिफिकेट (यदि मांगा जाए)

पैसा कब और कैसे जमा करना होगा?

  • DOL जारी होने के 60 दिन के भीतर भुगतान करना होगा।
  • दिव्यांग श्रेणी में Hire Purchase का विकल्प हो तो 25% राशि 60 दिन में, शेष EMI से 15 साल तक।
  • अगर समय पर पैसा नहीं जमा किया, तो बुकिंग रद्द हो जाएगी और बुकिंग राशि भी वापस नहीं मिलेगी।

पेनल्टी का नियम

देरीब्याज/पेनल्टी
2 दिन तक10% ब्याज
3 से 60 दिन14% ब्याज (कम से कम 25% भुगतान जरूरी)
61-90 दिन14% ब्याज
अंतिम तिथि पर छुट्टी होअगला कार्य दिवस अंतिम तिथि मानी जाएगी

चाबी कब मिलेगी?

  • जब सभी बकाया राशि जमा हो जाए, तभी चाबी दी जाएगी।
  • इसके लिए ऑनलाइन Possession Letter जारी किया जाएगा।
  • आवश्यक दस्तावेजों की Self Attested Copy अपलोड करनी होगी।

होम लोन की सुविधा

  • DOL मिलने के 30 दिन के भीतर बैंक में लोन के लिए आवेदन करें।
  • कोई भी सरकारी या मान्यता प्राप्त बैंक से लोन लिया जा सकता है।

निष्कर्ष

अगर आप दिल्ली में सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक घर खरीदना चाहते हैं, तो DDA Apna Ghar Awas Yojana एक बेहतरीन मौका है। सीमित फ्लैट, सीमित समय और भारी छूट – यह योजना उन सभी के लिए है जो किराए के बोझ से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने सपनों का घर पाना चाहते हैं।

DDA Apna Ghar Awas Yojana का Broucher यहाँ से डाउनलोड करे 

आधार कार्ड अपडेट नियमों में बड़ा बदलाव!

Leave a Comment